Thursday, 18 August 2011

पता लगाओ एक बुजुर्ग ने कैसे गांव को बनाया 'आदर्श'


रेवाड़ी/हिसार. समाजसेवी अन्ना हजारे भ्रष्टाचार के खिलाफ आमजन की आवाज बन चुके हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गो तक, गांवों की चौपाल से लेकर शहर के जिला सचिवालय तक इस 74 साल के बुजुर्ग की ही चर्चा है।

दूसरे शब्दों में कहे तो शहर ही नहीं अब पूरा जिला अन्ना की क्रांति के साथ उठ खड़ा हुआ है। खबर की खास बात यह है यहां के लोगों का अन्ना से आजकल का नहीं 13 साल से पुराना रिश्ता है।

सन 1998 में यहां के जिला प्रशासन ने डीआरडीए स्कीम के तहत 20 गांवों की पंचायतों और ग्राम सचिवों को अन्ना के गांव रालेगांव सिद्धी भेजा। यह घूमने वाला टूर नहीं था बल्कि एक खास मकसद का पता लगाने के लिए भेजा गया था कि एक 61 साल के बुजुर्ग ने कैसे सबसे पिछड़े हुए अपने गांव को आदर्श बना दिया।

पहाड़ों के पानी को छोटे छोटे बांध बनाकर अपने क्षेत्र के जल स्तर को ऊपर ला दिया। सालों से चली आ रही 20 शराब की भट्ठियों को बंद करवा गांव को पूरी तरह से शराबमुक्त करा दिया। इतना ही नहीं शिक्षा और स्वच्छता में भी इस गांव ने देखते ही देखते महाराष्ट्र में अपनी अलग पहचान बना ली।

किसानों का अपना बैंक कैसे काम करता है। आज तक यह शानदार व्यवस्था पूरी तरह से कायम है। जब यह पंचायतें अन्ना के गांव में दो दिन बिताने के बाद अपने घरों को लौटी तो अंदाज बदला हुआ था। नांगलमूंदी से विजय सिंह ने सबसे पहले युवाओं की टीम बनाईं।

अन्ना को आदर्श मानकर गांव में सफाई अभियान शुरू कर दिया। सड़कों के किनारे और पंचायती जमीन पर सैकड़ों की संख्या में पौधे लगाए। नतीजा गांव का चेहरा बदलता चला गया। देखते ही देखते 25 साल के इस युवा को ग्रामीणों ने कम उम्र में सरपंच की जिम्मेदारी सौंप दी।

ऐसी अनेक मिसालें अब अन्ना से जुड़ी यादों के साथ ताजा होने लगी है। गांव कव्वाली, खलियावास, औलांत, कव्वाली में भी अन्ना का असर आज भी कायम है। यहां के ग्रामीणों के लिए अन्ना आज भी आदर्श है इसलिए अन्ना से जुड़ी यादों को उन्होंने आज भी फोटो के सहारे एलबम में संजोकर रखा हुआ है, जबकि 13 साल पहले इस बुजुर्ग की पहचान एक दायरे तक थी।

इन पंचायतों ने अन्ना के रास्ते पर चलना चाहा लेकिन अन्ना के तरह के जुनून को कायम नहीं रख पाए लिहाजा जिले के गांवों में वाटर शैड स्कीम समेत अनेक योजनाएं इसलिए कामयाब नहीं हो पाई क्योंकि अन्ना जिस तरीके से काम करवाना चाहते थे उसमें अधिकारियों से लेकर पंचायत के कुछ सदस्यों को सेवा शुल्क के नाम पर कुछ नहीं मिल सकता था।

अन्ना ने यहां की पंचायतों को साफ कह दिया था कि अगर सच में गांवों की तस्वीर को बदलना चाहते है तो हर माह ग्राम सभा करो। सभा में लेखा जोखा प्रस्तुत करों, कहां गलती हुई और बेहतर हुआ, खुलकर अपनी बात कहो।

स्वाभाविक है कि हर माह होने वाली सभा होने का मतलब विकास कार्यो में खर्च होने वाली राशि को ईमानदारी से खर्च करना था। इसलिए पंचायतों में ग्राम सभाओं को कागजों में ही पूरा कर दिया जाता है। इसी तरह पंचायती राज अधिनियम के तहत ग्राम पंचायतों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत मिलने वाली लाखों रुपए की ग्रांट का अधिकांश हिस्सा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता चला गया।

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक प्रशासन के रिकार्ड में जिले की 100 से ज्यादा पंचायतों के खिलाफ गबन के मामले चल रहे हैं। ऐसे में जनलोकपाल के बहाने ही सही अन्ना का रालेगांव सिद्धी एक बार फिर अन्ना की आवाज बनकर पंचायतों की चौपालों पर गूंजने लगा है।
source:-bhaskar.com

Monday, 15 August 2011

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सीएम ने किया शहीदों को नमन

चंडीगढ़. मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 65वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हुड्डा ने राष्ट्रीय पर्व की बेला पर सर्वप्रथम उन अमर शहीदों के चरणों में नमन किया, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है।

अपने संदेश में उन्होंने कहा कि उन्हें यह कहते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि हरियाणा के वीरों ने स्वतंत्रता संग्राम में बढ़-चढ़ कर भाग लिया और देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुतियां दी। उन्होंने कहा कि आज भी हरियाणा के वीर सैनिक देश की रक्षा सेवाओं में तैनात हैं, जोकि देशभक्ति और साहस की अटूट मिसाल है।

सरकार ने भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के कल्याणार्थ अनेक योजनाएं क्रियान्वित की हैं। श्री हुड्डा ने कहा कि हरियाणा प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। लोकतंत्र के मजबूत स्तंभ पंचायती राज संस्थाओं को और अधिक सशक्त करने के लिए अनेक प्रशासनिक एवं वित्तीय अधिकार दिए गये हैं। गरीबी उन्मूलन के उद्देश्य से हरियाणा राज्य आजीविका मिशन का गठन किया गया है।

सभी प्रकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन बैंकों के माध्यम से वितरित की जा रही है। आज हरियाणा की पहचान शिक्षा हब के रूप में हो रही है। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि की उत्पादकता बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं यह गौरव की बात है कि वर्ष 2010-11 के लिए गेहूं के उत्पादन और उत्पादकता में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य को सर्वश्रेष्ठ कृषि कर्मन पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

सरकार ने किसानों के हितों को प्राथमिकता दी है। भूमि अधिग्रहण नीति में संशोधन कर इसे और अधिक किसान हितैषी बनाया गया है। खेदड़, हिसार बिजली संयंत्र के लिए जिन किसानों की भूमि अधिग्रहित की गई थी, उन परिवारों के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी गई है।

source:bhaskar.com

Thursday, 11 August 2011

एचआईवी पीड़ित युवक को नौकरी पर बुलाया

हिसारएचआईवी पीड़ित युवक को आखिरकार दस दिन बाद अधिकारियों ने काम पर वापस बुला लिया है। पीड़ित युवक ने मंगलवार को अतिरिक्त उपायुक्त अशोक गर्ग से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई। जिस पर एडीसी ने युवक को मामले की जांच के लिए 18 अगस्त का समय दिया है।

मंगलवार को एडीसी ने एचआईवी पीड़ित युवक को उसे नौकरी से निकालने के मामले में जांच का भरोसा दिया। जांच 18 अगस्त को करवाई जाएगी। युवक ने बताया कि उसे काम पर बुलाने के लिए निगम गैस एजेंसी के मैनेजर का फोन आया था। अधिकारियों से इस बारे में बात हो चुकी है। वह बुधवार से काम पर जाएगा। उसके साथ डॉ. गुलशन, डॉ. संजय मुंझाल, बलजीत सिंह, अमित कुमार, जोगीराम, प्रदीप कुमार, अमित कुमार, डॉ. उषा सिंह कौशिक, गीता देवी, सचिन थे।

हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम लिमिटेड के फार्म निदेशक पीके त्यागी ने बताया कि इस मामले में अधिकारियों से बातचीत की थी। अधिकारियों ने एचआईवी पीड़ित युवक को काम पर वापस लेने को कहा है। दूसरे युवक के बारे में अभी कोई निर्देश नहीं है।

एचआईवी पीड़ित युवक ने बताया कि उसे अपनी नौकरी को लेकर डर बना है। हालांकि आज उसे काम पर बुला लिया गया है, लेकिन अगले महीने 30 सितंबर को उसके निगम के साथ हुए अनुबंध का समय पूरा हो रहा है। ऐसे में उसे अनुबंध को आगे मंजूरी मिलने में संशय नजर आ रहा है। उसके साथ नौकरी से निकाले गए जोगीराम को भी निगम ने काम पर नहीं बुलाया है।

source:-bhaskar.com

Wednesday, 10 August 2011

Metro 3 new route between Delhi and Haryana

New Delhi. Centre National Capital Region of Haryana State by giving the go-ahead three-awaited metro project is the greatest gift. YMCA Chowk in Faridabad from Badarpur border under these projects, from Mundka from Bahadurgarh and Gurgaon to Dwarka via IGI Airport has been cleared for the construction of Metro.
The effect of the decision late Tuesday night, led by Finance Minister Pranab Mukherjee has been made by a group of three ministers. Mukherjee, nearly a quarter hour meeting in North Block office of the Minister P. Chidambaram, the Haryana Chief Minister Bhupinder Singh Hooda, Urban Development Minister Kamal Nath, Delhi Chief Minister Sheila Dikshit and Delhi Metro Rail Corporation, E. Sreedharan, chairman of the present was.
After the meeting, Chief Minister Bhupinder Singh Hooda told Reuters that the panel of the YMCA Chowk in Faridabad from Badarpur border to have approved the extension of Delhi Metro. The line will be completed by 2014. Mundka Bahadurgarh as well as the expansion of the Metro has also been cleared and entered in the third phase of Metro expansion.
Hooda said Mundka - Bahadurgarh the expansion of the metro's detailed project report. 11 kilometers of the road six kilometers long and five kilometers of the Delhi in Haryana. The phase of 1633 crore will be started soon.
Haryana Chief Minister said that while the Dwarka metro line between Indira Gandhi International Airport, the construction of the proposal has been cleared. The detailed project GoM Report (DPR) is called for. The three projects together will bear the costs of Haryana and Central Government.The state government was trying to projects in the past five years.

source:-bhaskar.com

Tuesday, 2 August 2011

मिर्चपुर मामला : 97 आरोपियों की सजा पर फैसला 20 को

नई दिल्ली हरियाणा के बहुचर्चित मिर्चपुर प्रकरण में फैसले की घड़ी नजदीक आ गई है। इस मामले की सुनवाई कर रही रोहिणी की विशेष अदालत मामले के 97 आरोपियों की सजा पर अपना फैसला 20 अगस्त को सुनाएगी। मंगलवार को बचाव पक्ष की ओर से अपनी खंडन दलीलें विशेष अदालत के समक्ष रखी गइर्ं। इसमें उनकी तरफ से कहा गया कि अभियोजन पक्ष इस मामले को आरोपियों के विरुद्ध प्रत्यक्ष तौर पर साबित नहीं कर पाया है। असली आरोपी छोड़ दिए गए। यह एक सामुदायिक विवाद था न कि कोई जातिगत विवाद।

रोहिणी जिला अदालत की विशेष न्यायाधीश डॉ. कामिनी लॉ के समक्ष बचाव पक्ष के वकील बीएस राणा ने मौखिक और लिखित दलीलें अदालत के समक्ष दीं। मामले की सुनवाई की शुरुआत में मृतक ताराचंद की पत्नी कमला के आंखों की जांच रिपोर्ट अदालत में पेश की गई। एम्स के तीन सदस्यीय डॉक्टरों के पैनल ने कमला की आंखों की जांच की है। इस सीलबंद रिपोर्ट को न्यायाधीश ने खुद खोला। रिपोर्ट के मुताबिक कमला की आंखें ठीक हैं और उसकी आंखें सामान्य तौर पर ठीक काम कर रही हैं। बचाव पक्ष का आरोप था कि कमला को एक आंख से कम दिखाई देता है।

इस आरोप के बाद अदालत ने एम्स के डाक्टरों को कमला की आंख जांच कर रिपोर्ट अदालत में पेश करने का निर्देश दिया था। बचाव पक्ष अपनी जिरह की शुरुआत करते हुए कहा कि अभियोजन पक्ष अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण कानून के तहत इस मामले को घटनाक्रम के रूप में जोड़ नहीं सकी है जबकि इस कानून के तहत घटना का क्रम में होना जरूरी है। अभियोजन पक्ष के कुछ गवाहों ने भी अपने बयानों में यह बात कही है कि राजेंद्र द्वारा वाल्मीकियों को दूध देना बंद कर दिया गया था। इस वजह से इस विवाद ने जन्म लिया।


आरोपियों द्वारा वाल्मीकियों को जातिसूचक शब्द और गालियां दिए जाने की बात भी सिर्फ कमला और प्रदीप ने अपनी गवाही में कही है जबकि किसी और गवाह ने यह बातें नहीं कही हैं।राणा ने आगे कहा कि अभियोजन पक्ष ने कोई स्वतंत्र गवाह भी कोर्ट में पेश नहीं किया। ताराचंद के मरने से पूर्व दिए गए बयान से भी यह साबित नहीं होता कि उन्हें तेल डालकर जलाकर मारा गया था या फिर घर में लगी आग की वजह से वह जले थे। इन आरोपियों के पास से एक भी हथियार बरामद नहीं हुआ है। राणा का कहना था कि आरोपियों के विरुद्ध अभियोजन पक्ष की बातें न तो फॉरेंसिक रिपोर्ट और न गवाहों के बयानों से साबित होती है। अगर अदालत कमला और प्रदीप के बयान को मानती है तो ही यह मामला हत्या का बनता है। अब अभियोजन पक्ष की तरफ से अपनी लिखित खंडन दलीलें अदालत में रखी जाएंगी। हालांकि न्यायाधीश ने इस मामले में 20 अगस्त को अपना फैसला सुनाने की बात साफ कर दी है।

source:-.bhaskar.com

तकनीकी शिक्षा पर खर्च होंगे 171 करोड़ : हुड्डा

फरीदाबाद. वाईएमसीए यूनिवर्सिटी के पहले दीक्षांत समारोह में प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बेहतर उच्च व तकनीकी शिक्षा के साथ रिसर्च की व्यवस्था विश्वस्तरीय बनाने का संकल्प दोहराया है। राज्यपाल और मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर छात्र फूले नहीं समा रहे थे। दोनों ने छात्रों की हौसला अफजाई की।

राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य समाज की उन्नति होनी चाहिए। छात्रों का ज्ञान समाज के काम आ सके, इसके लिए प्रयास करने की जरूरत है। इसके पूर्व बीटेक और एमटेक के विभिन्न संकायों के छात्रों के बीच डिग्री वितरित की गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में रिसर्च के साथ तकनीकी और उच्च शिक्षा विश्व कोटि की होगी। उन्होंने कहा कि भारत युवाओं का देश है। उन्हें आगे चलकर समाज व देश के लिए बेहतर काम करना है।

इसके पूर्व राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने कल्पना चावला गर्ल्स हॉस्टल और नेताजी सुभाष चंद्र बोस टीचिंग ब्लॉक का उद्घाटन किया। सभा को वाइस चांसलर मोहिंदर कुमार ने भी संबोधित किया। इस मौके पर प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह, पंडित शिवचरण लाल शर्मा, सांसद अवतार भड़ाना, मुख्य संसदीय सचिव शारदा राठौर, जलेब खां, विधायक आनंद कौशिक, रघुवीर तेवतिया सहित कई लोग मौजूद थे।

596 संस्थान खुलेंगे

तकनीकी शिक्षा में प्रदेश सरकार ने 171 करोड़ खर्च किए जाने की योजना तैयार की है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि शीघ्र ही 596 शिक्षण संस्थान खुलने वाले हैं। इसमें औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, एमबीए, एमसीए, बी फार्मा, पॉलीटेक्नीक शामिल हैं। राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय को शीघ्र ही मूर्तरूप दिया जा रहा है। दो प्राइवेट शिक्षण संस्थानों को डीम्ड यूनिवर्सिटी और वाईएमसीए को यूनिवर्सिटी के दर्जे से छात्रों को लाभ मिला है। शहर में 5 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भी खोले जा रहे हैं।

गोल्ड मेडल से नवाजे गए

बेहतरीन प्रदर्शन के लिए एकता सचदेवा को गोल्ड मेडल से नवाजा गया। उन्हें पुरस्कार स्वरूप 51 हजार की राशि प्रदान की गई। मेघा भाटिया को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए 51 हजार की राशि दी गई। इसके अलावे अन्य संकाय के छात्रों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।


दानीपुर गांव जहां बन रहा है बाबा रामदेव का मंदिर

कुरुक्षेत्र समय के साथ-साथ इंसान की निष्ठा कैसे बदलती है, इसका उदाहरण दानीपुर गांव के जसविंद्र हैं। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी को कुलदेवी और सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को कुलदेवता मानने वाले जसविंद्र ने अब इन दोनों के स्थान पर बाबा रामदेव का मंदिर बनाने की ठानी है। यही नहीं इसके लिए उन्होंने बीस बाई बीस फुट का मंदिर भी बनवा लिया है। बकौल जसविंद्र बाबा रामदेव आम आदमी की आवाज हैं। वे किसी से अन्याय नहीं करते बल्कि आम आदमी के साथ अन्याय हो रहा हो तो अन्याय खिलाफ आवाज बुलंद करते हैं, जबकि दूसरे ऐसे नहीं है। मैंने पहले अपनी आंखों पर गलत लोगों के नाम का चश्मा पहन लिया था, जिसके कारण मैं सोनिया गांधी व भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मूर्तियों को मंदिर में स्थापित किया और सुबह शाम उनकी पूजा की।

दीपावली पर जलाए दीएं और होली पर बिखेरा रंग :

दानीपुर के जसविंद्र ने यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी व हरियाणा के सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के लिए दीपावली के मौके पर दीएं भी जलाए और होली पर रंग भी बिखेरा। यही नहीं जसविंद्र के परिजन भी लगातार यहां पूजा करते रहे, हालांकि लोग उन पर हंसे भी, लेकिन उन्होंने कभी इसकी परवाह नहीं की।

29 अक्टूबर 2008 को उन्होंने भास्कर संवाददाता से कहा था कि वे मई 2009 में सोनिया और हुड्डा की प्रतिमा स्थापित करना चाहते हैं, वे अपने खेत में सोनिया गांधी की 51 फीट की प्रतिमा स्थापित करेंगे और इसका अनावरण भी सोनिया गांधी से ही कराएंगे। उस समय जसविंद्र ने कहा था कि जिन्हें हमने देखा नहीं जब हम उनकी पूजा कर सकते हैं तो फिर हम जीती जागती देवी देवता की पूजा अर्चना क्यों न करें।


इसलिए थी सोनिया व हुड्डा में आस्था

जसविंद्र की सोनिया गांधी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा में इसलिए आस्था थी क्योंकि इन दोनों ने गरीब किसानों की जिंदगी बदल दी, उन्होंने कहा था कि मैं खुद एक किसान हूं, इसलिए मुझे पूरा भरोसा है कि वे मेरी भी जिंदगी बदल देंगे लेकिन ऐसा हो न सका।

इस तरह बदला मन :

कांग्रेस पर विरोधी खेमे की ओर से लग रहे भ्रष्टाचार के आरोप और बाबा रामदेव पर हमले के बाद जसविंद्र का मन बदल गया। बकौल जसविंद्र मैं, जिसकी पूजा करता हूं, उसके कार्यकाल में ऐसे कैसे हो सकता है, मेरा मन बाबा रामदेव पर हमले के बाद बिल्कुल ही बदल गया, कारण ये है कि मैं बाबा से सन 2002 से जुड़ा हूं और उन्होंने देश के लाखों लोगों को न केवल योग सिखाया बल्कि स्वस्थ रहने के तरीके भी बताए।

मैं निजी रूप से ये मानता हूं कि सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा अच्छे आदमी हैं लेकिन अब मेरी पटरी मेल नहीं खाएगी, इसलिए मैंने अब वहां से दोनों की मूर्तियां हटा दी हैं और उनके स्थान पर बाबा रामदेव का मंदिर बनाने जा रहा हूं।

source:-bhaskar.com

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites More