Sunday 26 June 2011

सोते किसान को कुल्हाड़ी से पत्नी ने ही मारा था






सिरसा. मीरपुर कॉलोनी के पास ढाणी में गुरुवार रात किसान सीताराम की हत्या उसकी पत्नी राजबाला ने ही की थी। सोते पति की कुल्हाड़ी से हत्या करने के बाद वह शव के पास पड़ी चारपाई पर सुबह तक लेटी रही। लोगों और पुलिस को धोखा देने के लिए उसने झूठी कहानी गढ़ी कि तीन नकाबपोश युवकों ने उसके पति की हत्या कर दी।
पूछताछ में राजबाला ने बताया कि सीताराम उसके चरित्र पर शक करता था। सीताराम मीरपुर कॉलोनी के पास एक ढाणी में अपने परिवार संग रहता था। उसके घर से करीब चार सौ गज की दूरी पर उसके पिता जगीर सिंह और छोटा भाई सुरजीत रहते हैं।
राजबाला ने बताया कि सीताराम खेत से लौटा तो दोनों में झगड़ा हुआ। इसके बाद सीताराम खाना खाकर सो गया। वह रात करीब साढ़े 11 बजे उठी और कुल्हाड़ी लेकर आई। उसने गहरी नींद में सोए सीताराम के सिर पर कुल्हाड़ी से तीन चार वार किया। सीताराम ने तुरंत दम तोड़ दिया। वह शव के पास ही चारपाई पर लेटी रही। सुबह करीब छह बजे उठी और अपने ससुर जगीर सिंह को जाकर झूठी कहानी सुनाई।
पुलिस को जांच में राजबाला पर ही संदेह हुआ। उसने बताया था कि वह धक्का लगने से बेहोश हुई थी, लेकिन उसके शरीर या सिर पर चोट का कोई निशान नहीं था। इसके अलावा अगर वह शोर मचाती तो रात ढाई बजे चार सौ गज की दूरी पर उसके ससुर के घर तक भी आवाज जाती।

0 comments:

Post a Comment

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites More